फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवती ने फ्लैट की सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में युवती के आत्महत्या के मामले में नागरिक अस्पताल पहुंच परिजनों से बातचीत करती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के सेक्टर-10 स्थित रेलवे हाईराइज सोसाइटी में शुक्रवार को उदिता (25) ने फ्लैट की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पिता का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। परिजनों ने युवती को तत्काल नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से महाराष्ट्र निवासी अजय पाटिल ने बताया कि उनकी बेटी उदिता काफी समय से मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रही थी। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में युवती का नियमित उपचार चल रहा था और वह दवाएं भी ले रही थी।
विज्ञापन

घटना से एक दिन पहले ही उदिता ने उन्हें बताया था कि उसके मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं। बेटी को समझाने और उसका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन वह इतनी हताश हो चुकी थी कि उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
रेलवे से सेवानिवृत्त अजय पाटिल परिवार के साथ सेक्टर-10 की रेलवे हाईराइज सोसाइटी में सातवीं मंजिल पर फ्लैट में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी छोटी बेटी उदिता ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद वह बालकनी में पहुंची और रेलिंग पार कर नीचे छलांग लगा दी।
उदिता ने एक सप्ताह पहले मनाया था 25वां जन्मदिन
अजय पाटिल ने बताया कि उदिता ने 17 जुलाई को ही अपना 25वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाया था। उसने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की थी और इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। पढ़ाई के दौरान ही उसके मानसिक रूप से परेशान होने का पता चला था।
विज्ञापन

तीन बहनों में सबसे छोटी थी उदिता
उदिता अपने तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी एक बड़ी बहन है और एक जुड़वां (ट्विन) बहन भी है जिसका जन्म उससे केवल पांच मिनट बाद हुआ था।
वर्जन


सातवीं मंजिल से युवती के कूदने की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर शनिवार को परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस परिजनों के बयान समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

- सवित कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-27 सोनीपत

फोटो :: सोनीपत में युवती के आत्महत्या के मामले में नागरिक अस्पताल पहुंच परिजनों से बातचीत करती

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें