फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में युवक की गला दबाकर हत्या: गांव नाहरा के खेत में मिला शव, सोनू का कमीज गले में कसा मिला

Fri, 05 Jul 2024 01:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक का मर्डर गला दबाकर किया गया है। मृतक गांव मड़ोरा स्थित घर से तड़के चार बजे घूमने के निकला था। जिसका शव गांव नाहरा में बलविंदर के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव मंडोरा से तडक़े घूमने निकले युवक का शव गांव नाहरा में धान के खेत में अद्र्धनग्न मिला है। उनकी कमीज से ही गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंका गया। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले है। सुबह किसान खेत में पहुंचे तो हत्या का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।

विज्ञापन


गांव मंडोरा निवासी सोनू शुक्रवार तडक़े चार बजे अपने घर से घूमने के लिए निकले थे। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बाद में उनका शव गांव नाहरा में किसान बलविंदर के धान के खेत में पड़ा मिला। बलविंदर सुबह अपने खेत में पहुंचे तो शव को देखकर पुलिस को अवगत कराया। बलविंदर ने पुलिस को बताया कि वह देर रात खेत में सिंचाई कर अपने घर गए थे। शुक्रवार सुबह खेत में पहुंचे तो युवक का शव पड़ा मिला।

उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। साथ ही गांव के सरपंच एवं दहिया चौबीसा के प्रधान अधिवक्ता उमेश दहिया को भी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास पता किया तो शव की पहचान नहीं हो सकी। वहीं जब काफी देर तक सोनू घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद परिजनों को नाहरा में शव मिलने का पता लगा तो उन्होंने शव की पहचान सोनू के रूप में की। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


शरीर पर गली थी मिट्टी, गले में कसी थी कमीज
पुलिस ने जब गांव नाहरा में धान के खेत में सोनू का शव मिला है। उनके शरीर पर काफी मिट्टी लगी है। जिससे लगता है कि उन्होंने संघर्ष किया होगा। वहीं उनकी कमीज उनके गले में कसी है। जिसे लगता है कि उनकी कमीज से गला दबाकर उनकी हत्या की गई है। उनके कान के खून निकला हुआ था। 
विज्ञापन


दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ग्रामीणों ने बताया कि सोनू के पास दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा करीब चार साल व छोटा दो साल का है। वारदात के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें