फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खाटू श्याम से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, दोस्त घायल

Tue, 27 May 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर स्थित मुरथल फ्लाईओवर पर वाहन की चपेट आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त घायल हो गया। वह खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे थे। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के नरेला स्थित पंजाबी कॉलोनी निवासी राजेश चौहान ने बताया कि सीए का काम सीख रहा उनका बेटा नकुल चौहान (20) अपने दोस्त जतिन के साथ पानीपत के चुलकाना धाम में दर्शन करने गया था। बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। जब वह मुरथल फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अचानक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उनके बेटे नकुल की मौत हो गई। जतिन को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें