फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नशे की जरूरत पूरी करने के लिए युवक की हत्या कर ट्रेन में डाला था शव

विज्ञापन
फोटो - जीआरपी द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। जींद रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में यात्री की गला दबाकर हत्या करने और गोहाना में उसका शव मिलने के मामले का जीआरपी ने पर्दाफाश कर दिया है। जीआरपी ने खुलासा करते हुए कैथल के पाई निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में नशे की जरूरत पूरी करने के लिए यात्री की हत्या करने की बात कबूली है।
विज्ञापन

8 जुलाई को सिरसा निवासी आकाश अरोड़ा का शव ट्रेन की बोगी में मिला था। शुरुआती जांच में हत्या की पुष्टि नहीं होने पर सामान्य कार्रवाई की गई थी। परिजनों ने बताया कि आकाश की सोने की चेन, मोबाइल और चांदी का कड़ा गायब है। इसके बाद हत्या और लूट की आशंका के चलते मृतक के साले यश ने 23 जुलाई को जीआरपी रोहतक थाने में मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने जांच के दौरान जींद रेलवे स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें आकाश के साथ एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एक घंटे तक ट्रेन में रहा आरोपी
8 जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे जींद रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में हुई थी। आरोपी और आकाश दोनों नशे की हालत में थे। आरोपी करीब एक घंटे तक ट्रेन में रहा और मौका मिलने पर आकाश की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह सामान लेकर फरार हो गया। ट्रेन तड़के करीब चार बजे रोहतक के लिए रवाना हुई और पानीपत, गोहाना होते हुए पहुंची। सुबह करीब पौने आठ बजे गोहाना जंक्शन पर यात्रियों ने बोगी में शव होने की सूचना दी थी।

वर्जन
युवक की हत्या कर ट्रेन में शव रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सत्यवान, इंस्पेक्टर, जीआरपी रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें