फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर युवक ने लगाया फंदा, मुकदमा

Sat, 17 Aug 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बलराज नगर निवासी एक युवक ने आत्महत्या करने से पहले मोबाइल में वीडियो बनाई और अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। वीडियो में युवक ने पत्नी व उसके मायके वालों पर घर से सब कुछ ले जाने का आरोप लगाया है। इसके बाद उसने जान दे दी। इससे पहले युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। शहर थाना पुलिस ने युवक की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलराज नगर में निवासी बिजेंद्र (35) ने प्रेम विवाह किया था। उनकी पत्नी के पहले भी दो बच्चे हैं। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद उनकी पत्नी, उनके बेटे और उसके परिजन उन्हें परेशान करने लगे थे। शुक्रवार रात बिजेंद्र ने आत्महत्या करने से पहले मोबाइल में वीडियो बनाई। उन्होंने वीडियो में कहा कि पत्नी, उनके बच्चों, उसकी बहन और भाई ने उन्हें परेशान करके मरने पर मजबूर कर दिया। वह उनके पैसे और सब कुछ ले गए। उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इसके बाद घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें