फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चोरी का मामला दर्ज होने के एक दिन बाद फंदे पर लटका मिला युवक

Sun, 01 Jun 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव फरमाणा में युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। बताया जा रहा है कि युवक पर एक दिन पहले चोरी का आरोप लगा था। परिजनों ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर जान देने के बयान दिए हैं।
विज्ञापन


गांव फरमाणा निवासी राहुल अविवाहित था और गांव में परिवार से अलग रहता था। उनका परिवार गांव में नहीं रहता। शनिवार को राहुल का शव फंदे पर लटका मिला है। बताया जा रहा है कि उस पर एक दिन पहले मोबाइल चोरी का आरोप लगा था। आरोप है कि उसकी पिटाई भी की गई थी। मामले को लेकर डायल-112 पर सूचना दी गई थी। बाद में मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। उसे छोड़ दिया गया था। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाया और जांच कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।

वर्जन

युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है, जिसके चलते ही फंदा लगाकर जान देने की बात कही गई है। भाई के बयान पर कार्रवाई की गई है। परिवार की तरफ से कोई अन्य आरोप नहीं लगाया गया है। -अशोक, प्रभारी फरमाणा चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें