फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर वाटर चैनल नहर में नहाने गया युवक बहा, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
लापता युवक प्रवीन। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा। घर से नहर में नहाने की बात कहकर निकला गांव रोहणा का रहने वाला युवक संदिग्ध हालत में लापता हो गया। परिजन अपने स्तर पर जहां उसकी तलाश करते रहे। वहीं वीरवार सुबह उसके फोन को एक राहगीर ने उठाया और परिजनों को एनसीआर वाटर चैनल नहर के पास कपड़े, फोन, चप्पल व साइकिल पड़े होने की बात कही। सूचना पाकर परिजन नहर पर पहुंचे और मामले से पुलिस को भी अवगत करवाया गया। शाम तक लापता प्रवीन का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

गांव रोहणा का रहने वाले अमित का कहना है कि उसका 21 वर्षीय भाई प्रवीन बुधवार को घर से नहर में नहाने की बात कहकर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। वह अपने स्तर पर उसकी तलाश करते रहे, फोन भी किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिल पाया। वीरवार सुबह जब उन्होंने फिर से प्रवीन के नंबर पर फोन मिलाया तो एक व्यक्ति ने फोन उठाकर उन्हें बताया कि रोहणा गांव के पास से होकर गुजरने वाली एनसीआर वाटर चैनल नहर के किनारे पर कपड़े, चप्पल व साइकिल पड़ी है, उसी में से फोन की घंटी सुनाई देने पर उसने फोन उठाया है। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रवीन वहां पर नहीं था। परिजनों को आशंका हुई कि नहाने के दौरान प्रवीन नहर में बह गया है। मामले की सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। सूचना के बाद नायब तहसीलदार प्रेम प्रकाश व हेड कांस्टेबल सोमबीर पहुंचे। लेकिन नहर में काफी दूर तक तलाश करने के बाद भी प्रवीन का सुराग नहीं चल पाया।
--
लापता युवक का अभी सुराग नहीं चल पाया है। उसकी नहर में तलाशी के लिए किश्ती की व्यवस्था करवाई जा रही है। क्योंकि नहर में पानी का बहाव तेज है। ऐसे में नहर में उतरकर युवक की तलाश करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोमबीर, जांच अधिकारी।

गांव रोहणा से गुजरने वाली एनसीआर वाटर चैनल नहर में लापता प्रवीन को ढूंढ़ते ग्रामीण।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें