सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर गांव जाहरी फ्लाईओवर के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। शव की पहचान नहीं हो पाई है।
जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव जाहरी में रेलवे लाइन के पास युवक का शव पड़ा है। टीम मौके पर पहुंची, जहां युवक का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला। आसपास के क्षेत्र में युवक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। प्राथमिक दृष्टि में युवक की मौत चलती ट्रेन से गिरने के कारण प्रतीत हो रही है।