फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: करंट लगने से युवक की मौत, बचाने आया साथी झुलसा

Wed, 04 Jun 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-7 में करंट लगने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी झुलस गया। उसे खानपुर रेफर किया गया है। करंट लगने से जान गंवाने वाला युवक दो महीने पहले ही काम की तलाश में आया था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले समीर ने बताया कि उनके परिवार का तारीफ दो महीने पहले रोजगार की तलाश में सोनीपत आया था। वह सेक्टर-7 स्थित कमरे में रखे कूलर में पानी डाल रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लग गया। उसका साथी वकील उसे बचाने आया तो वह भी झुलस गया।
आसपास के लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर तारीफ को मृत घोषित कर दिया गया। वकील को गंभीर हालत के चलते खानपुर स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर किया गया है। सेक्टर-27 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें