फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनीपत की फैक्टरी में सफाई करते समय गिरने से हुई थी युवक की मौत, 16 माह बाद हुआ मुकदमा दर्ज

Sat, 19 Oct 2024 03:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मंजीत को इलाज के सोनीपत ले जाता गया था जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। महिला का आरोप है कि अभी तक उनकी शिकायत पुलिस ने दर्ज नहीं की थी। समाधान शिविर में भी पीडि़त ने अपनी शिकायत एसडीएम को भी दी थी।
विज्ञापन
थाना खरखौदा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव पिपली निवासी महिला ने फैक्टरी के प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया। महिला के बेटे की 16 माह पहले फैक्टरी में हुए हादसे में मौत हो गई थी। गांव पिपली निवासी दर्शना ने बताया कि उनके बेटे मंजीत गांव सैदपुर स्थित अजीत इंडस्ट्रीज में सफाई का काम करते थे।

विज्ञापन


उनका फैक्टरी के अंदर सफाई का कार्य था, लेकिन 13 जून 2023 को फैक्टरी में ही उन्हें सफाई के लिए टॉप फ्लोर पर बगैर सुरक्षा उपकरण दिए चढ़ा दिया था। वह सोलर पैनल की सफाई करवाने के साथ लोहे की प्लेट साफ कर रहे थे, उसी दौरान वह लोहे की प्लेट सहित नीचे गिरकर घायल हो गए थे। फैक्टरी प्रबंधन की तरफ से वहीं काम करने वाले उनके बड़े बेटे को यह बात नहीं बताई थी।

मंजीत को इलाज के सोनीपत ले जाता गया था जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। महिला का आरोप है कि अभी तक उनकी शिकायत पुलिस ने दर्ज नहीं की थी। समाधान शिविर में भी पीडि़त ने अपनी शिकायत एसडीएम को भी दी थी। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत दी थी जिस पर खरखौदा थाना पुलिस ने फैक्टरी प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें