फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्राइंडर मशीन से गला काटकर युवक ने आत्महत्या

Thu, 30 Oct 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 38 : सुशील (फाइल फोटो)
विज्ञापन
गन्नौर । गुमड रोड पर स्थित श्री गणपति इंटरप्राइजेज वेल्डिंग की दुकान में बुधवार देर शाम को एक व्यक्ति ने लोहा काटने वाली ग्राइंडर मशीन से खुद की गर्दन काट ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन

खिजरपुर अहीरमाजरा निवासी सुशील कुमार (35) बुधवार को बाइक से शहर आए और रोहतास पहल की वेल्डिंग की दुकान श्री गणपति इंटरप्राइजेज पर बिजली से चलने वाले ग्राइंडर को चालू कर अपनी गर्दन काट ली। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुशील दो साल से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे।
सुशील के परिवार में पत्नी नेहा, पांच वर्षीय बेटा और 28 दिन की बेटी है। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि पिता सुखबीर के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सुनील ने बताया कि उनके भाई सुशील के पास से एक पत्र मिला है जिसमें उन्होंने लिखा था कि मेरे भाई सुनील को सिटावली के पास गोली मार दी गई है और बदमाश 300 करोड़ रुपये लेकर दिल्ली एयरपोर्ट भाग गए हैं। सुनील ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। वह पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें