राई। बहालगढ़ थाना क्षेत्र में रह रहे एक युवक ने संदिग्ध हालत में जहर खा लिया। युवक की महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर कलां में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर एक तलाकशुदा महिला और उसके भाई पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से गोहाना के गांव फिलहाल खरखौदा निवासी प्रदीप ने बताया कि उनका चचेरा भाई संदीप प्राइवेट नौकरी करता था। वह फिलहाल बहालगढ़ थाना क्षेत्र में किराए पर रहता था। 22 मई को उन्हें सूचना मिली कि संदीप ने जहर खा लिया है। वह खरखौदा से उनके कमरे पर पहुंचे तो वह बेसुध हालत में पड़े थे। वह उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर पहुंचा। जहां वीरवार को उनके भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उनके पास से दो पेज का सुसाइड मिला है। जिस पर पुलिस ने प्रदीप के बयान पर एक महिला व उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
परिजनों ने बताया कि संदीप शादीशुदा थे। उनके पास चार बच्चे हैं। जिनमें तीन लड़की और एक लड़का है। संदीप अपने पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन है। संदीप की बहन भी अपने बच्चों के साथ मायके में ही रहती है। माता-पिता, अपने परिवार व बहन के बच्चों का पालन पोषण भी संदीप ही करता था।
परिजनों का आरोप है कि गांव की एक महिला जिसका तलाक हो चुका है वह संदीप के साथ रहना चाहती थी। वह संदीप पर बार-बार अपने साथ रखने का दबाव बना रही थी। जिसके चलते भाई परेशान था।