जीटी रोड पर टेहा गांव के समीप कार की चपेट में आने से उपचाराधीन बाइक सवार युवक की इलाज की दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गत बुधवार को गांव जफरपुर निवासी बलवान पुत्र रोशन लाल अपनी बाइक से गन्नौर से टेहा गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक को कार चालक पालम, दिल्ली निवासी संजय ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक गाड़ी सहित मौका देखकर फरार हो गया।
इसी दौरान राहगीरों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। टक्कर लगने से बलवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचित किया। घायल बलवान की गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार को बलवान की मौत हो गई। पुलिस ने बलवान के भाई मांगेराम की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने कार चालक का सुराग नही लग पाया था।