फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आधार कार्ड और पीपीपी नहीं होने पर भी मिलेगा दाखिला

Mon, 12 May 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय विद्यालयों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अब आधार कार्ड व परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) जैसे दस्तावेज बाधक नहीं बनेंगे। जिलाभर के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बिना आधार व पीपीपी के भी दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने जारी निर्देश में कहा है कि अगर राजकीय विद्यालयों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड और पीपीपी नहीं है, तो भी उन्हें हर हाल में दाखिला दिया जाए। हालांकि ऐसे अभिभावकों को दस्तावेज पूरे करने के लिए कुछ समय दिया जाएगा, ताकि वह तय समय पर दस्तावेज पूरे करवाकर विद्यालय में जमा कर सकें। तब तक विद्यार्थियों का किसी भी हाल में दाखिला नहीं रोका जाएगा। साथ ही उन्हें अन्य विद्यार्थियों की तरह कक्षा में बैठाया जाएगा। अगर कोई विद्यालय बच्चों की शिक्षा में बाधक बनेगा, तो ऐसे विद्यालय प्रबंधकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेज पूरे नहीं होने तक विद्यार्थियों का रजिस्टर में पंजीकरण किया जाएगा। दस्तावेज विद्यालय में जमा करवाने के बाद एमआईएस पाेर्टल पर उनका आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। तब तक विद्यार्थी अपनी पढ़ाई नियमित रूप से शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा किविद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों को खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से विद्यालय संचालकों को अवगत कराया जा रहा है। कोई भी विद्यालय बिना आधार कार्ड व परिवार पहचान पत्र के विद्यार्थियों को दाखिला देने से मना नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें