फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जीटी रोड पर भरा बारिश का पानी नहीं निकला

Mon, 12 May 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत के भिगान चौक स्थित जीटी रोड की सर्विस लेन पर बारिश के भरे पानी से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
सोनीपत। भिगान चौक स्थित जीटी रोड (एनएच-44) पर बारिश का पानी भर गया है। नालों की सफाई नहीं होने की वजह से पानी नहीं निकल पा रहा है। जीटी रोड से पानी निकासी के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों की लापरवाही के चलते वाहन चालकों को जीटी रोड की सर्विस लेन पर भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर हुई बारिश के बाद से जीटी रोड पर पानी भरा हुआ है। भिगान चौक फ्लाईओवर के नीचे से रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। अगर यही स्थिति बनी रही तो मानसून के सीजन में हालात और बिगड़ जाएंगे।एनएचएआई के प्रोजेक्ट इंजीनियर प्रांजल मिश्रा ने कहा कि भिगान चौक स्थित जीटी रोड पर भरे बारिश के पानी को निकालने के लिए निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें