फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जाने को बस नहीं मिली तो युवक खुद ही रोडवेज बस लेकर गया, फरमाणा के पास पेड़ से टकराई

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मनीष। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत । तिहाड़ मलिक गांव का एक युवक बस से अपने घर जाने के लिए सोमवार रात को अड्डे पर पहुंचा तो वहां बस नहीं मिलने पर युवक दिल्ली काउंटर पर खड़ी रोडवेज बस को खुद ही लेकर फरार हो गया, वाशिंग के बाद स्टैंड पर खड़ी बस में चाबी पहले से लगी हुई थी। जब कर्मचारी को काउंटर से बस गायब मिली तो वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। बस को तलाश करते हुए रोडवेज कर्मचारी और पुलिसकर्मी फरमाणा पहुंचे, जहां बस पेड़ से टकराई हुई मिली। उसमें चालक की सीट पर युवक फंसा हुआ था, जिसे क्रेन की मदद से निकाला गया। पुलिस ने यार्ड मास्टर के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोनीपत बस अड्डे से रोजाना की तरह मंगलवार सुबह 4:30 बजे जयपुर के लिए बस चलनी थी। रोडवेज के कर्मचारी नरेंद्र ने सोमवार रात को लगभग आठ बजे वर्कशॉप में बस को वाशिंग करके दिल्ली के दो नंबर काउंटर पर लाकर खड़ा कर दिया। उस बस को खड़ी करने के बाद नरेंद्र दूसरी बस लेने के लिए अंदर चला गया। वह थोड़ी देर के बाद दूसरी बस को लेकर स्टैंड परिसर में आया तो वहां से बस गायब मिली। इसके बाद उसने मामले की सूचना यार्ड मास्टर रमेश कुमार और ड्यूटी क्लर्क रवींद्र कुमार को दी। इस तरह बस गायब होने से हड़कंप मच गया। इसके बाद ड्यूटी क्लर्क रवींद्र कुमार पुलिस कर्मियों व अपनी टीम के साथ फरमाणा ड्रेन नंबर आठ के पास पहुंचा तो वहां डंपर से साइड लगने के बाद बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। उसमें ड्राइवर सीट पर बैठा युवक स्टेयरिंग व सीट के बीच में फंसा हुआ था। कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से युवक को निकाला और पुलिस को सौंप दिया। रोडवेज बस को शहर थाने में लाकर खड़ा कर दिया। पुलिस ने यार्ड मास्टर रमेश कुमार के बयान पर मुकदमा दर्ज किया और गांव तिहाड़ मलिक के रहने वाले मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकराई बस
पूछताछ के दौरान आरोपी मनीष कुमार ने बताया कि वह सोनीपत किसी काम से आया हुआ था। वह अपने गांव तिहाड़ मलिक जाने के लिए सोमवार देर शाम बस अड्डे पर पहुंचा तो वहां कोई बस नहीं मिली। अपने गांव जाने के लिए वह बस अड्डे से रोडवेज बस लेकर चल दिया। फरमाणा ड्रेन नंबर आठ के पास पहुंचा तो बस पहले डंपर से टकरा गई, इसके बाद संतुलन बिगड़ने के बाद बस पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

बस अड्डे पर सुरक्षा नहीं होने से बढ़ रही घटनाएं
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि बस अड्डे पर सुरक्षा के प्रबंध नहीं हैं। सुरक्षा नहीं होने के कारण बस अड्डे से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। जिसके चलते यहां आने वाले लोगों व कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो माह पहले पुलिस कर्मचारी बस अड्डे की सुरक्षा में लगे रहते थे।
मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
सोनीपत बस अड्डे से सोमवार देर शाम रोडवेज बस गायब होने की सूचना मिली थी। आरोपी समेत बस को फरमाणा ड्रेन नंबर आठ के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने यार्ड मास्टर की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- बिजेंद्र सिंह, इंचार्ज गीता भवन चौकी
सुरक्षा बढ़ाने के लिए एसपी को लिखा पत्र
बस अड्डे से सोमवार शाम को बस चोरी हो गई थी। आरोपी युवक के साथ बस को फरमाणा के पास से बरामद कर लिया और पुलिस को सौंप दिया। वहीं बस अड्डे पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए एसपी प्रतीक्षा गोदारा को भी पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन

- राहुल जैन, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें