फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय दिवस से पहले गावों में लगेंंगे योग शिविर

Thu, 30 Apr 2026 05:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिले की सभी व्यायामशालाओं में 50 दिन पूर्व योग शिविर शुरू कर दिए गए हैं। इन शिविरों में सुबह और शाम दोनों समय योग कराया जा रहा है।

17 जून को सुबह 8 से 9 बजे तक गांव अगवानपुर में योग शिविर लगेगा जबकि शाम 4 से 5 बजे तक गांव माहरा में कार्यक्रम होगा। इसी तरह 18 जून को सुबह 8 से 9 बजे तक नसीरपुर बागड़ में और शाम 4 से 5 बजे तक सिकंदरपुर माजरा में योग शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन सभी योग शिविरों का लाइव प्रसारण हरियाणा योग आयोग के फेसबुक पेज पर किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।जिला योग समन्वयक डॉ. विनोद कुमार और जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राम अवतार ने योग सहायकों को निर्देश दिए हैं कि वह सुबह 6 से 9 बजे योग कराएं।
विज्ञापन

इसके साथ ही औचक निरीक्षण के लिए जिले में एक टीम भी बनाई गई है जो शिविरों की व्यवस्था पर नजर रखेगी।
वर्जन
जिले में 84 योग व्यायामशालाएं हैं। इनमें कार्यरत सभी योग सहायकों को निर्देश दिए गए हैं वह अपनी-अपनी योग व्यायामशालाओं में योग का निरंतर अभ्यास करवाएंगे। -डॉ. विनोद कुमार, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं जिला योग समन्वयक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें