फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेना के बाद शिक्षक की सेवा देने वाले राजबीर दहिया सेवानिवृत्त

Thu, 30 Apr 2026 05:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के फरमाणा स्थित राजकीय विद्यालय में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक को पुष्पगुच्छ देते स्टाफ सदस्
विज्ञापन
खरखौदा। शिक्षा के क्षेत्र में 31 वर्षों से अधिक समय तक सेवाएं देने वाले हिंदी प्रवक्ता राजबीर दहिया की सेवानिवृत्ति पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरमाणा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें विदाई सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राजबीर दहिया 18 वर्ष भारतीय सेना में हवलदार, शिक्षा अनुदेशक और 13 वर्ष हरियाणा शिक्षा विभाग में हिंदी प्रवक्ता के रूप में कार्यरत रहे। मूलरूप से गांव रोहणा निवासी राजबीर दहिया ने अंतिम 11 वर्ष फरमाणा स्कूल में बिताए। इस अवसर पर प्राचार्य सुनीता सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें