फोटो 05- सोनीपत के गन्नौर के रेलवे स्टेशन परिसर से तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा नेता देवेंद्र कौ
गन्नौर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गन्नौर में वीरवार को रेलवे स्टेशन परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने किया। इससे पहले भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, आजाद नेहरा, जिला संयोजक एवं जिला परिषद की अध्यक्ष मोनिका दहिया ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया।
अरुण त्यागी ने बताया कि 51 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू होकर नई अनाज मंडी में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि यात्रा से युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूती मिलेगी। देवेंद्र कौशिक ने कहा कि तिरंगा हम सभी के लिए आन-बान-शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में नीरज ठरु, निशांत छौक्कर, योगेश कौशिक, दीपक कामी, विभिन्न वार्डों के पार्षद, मनोनीत पार्षद व विद्यार्थी शामिल हुए।