फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यमुना होगी स्वच्छ, ड्रेन का गंदा पानी नहीं छोड़ा जाएगा

Tue, 22 Apr 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख् - फोटो : katra news
विज्ञापन
सोनीपत। जिले के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार की मांग को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य सलाहकार डीएस ढेसी ने स्वीकार कर लिया है। सेक्टर-4 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोर स्वीमिंग पूल व बैडमिंटन हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्य सलाहकार ने सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) के अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सेक्टर-4 के पास 30 एकड़ में बॉटनिकल गार्डन तैयार करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य सलाहकार ने सोमवार को लघु सचिवालय में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि एसएमडीए के अधिकारी शहर में पेयजल व सीवर व्यवस्था को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही कुंडली नगर पालिका सहित जिन कार्यों को मंजूरी मिल चुकी हैं, उनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करें। उन्होंने कहा कि ड्रेन नंबर छह व आठ का पानी बिना शोधित किए यमुना नदी में न छोड़ा जाए।

कुंडली नगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व सीवर लाइन डालने के मामले में अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर इनका टेंडर कर दिया जाएगा। मुख्य सलाहकार ने एसटीपी बनाने के लिए चिह्नित की गई नगर पालिका की जमीन एसएमडीए को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के कुछ मास्टर रोड, पेयजल आपूर्ति व सीवरेज की मास्टर सर्विस को एसएमडीए को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके साथ ही कहा गया कि ताऊ देवीलाल पार्क का विकास भी एसएमडीए करेगा। इसका हस्तांतरण जल्द एचएसवीपी पूरा करेगी। उन्होंने खरखौदा के विकास को लेकर समेकित विकास का खाका प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान एसएमडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए मोना श्रीनिवासन, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, एसएमडीए की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीना हुड्डा, एसडीएम सुभाष चंद्र एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें