फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाजल में रेनीवेल डूबने से पेयजल सप्लाई ठप, एक लाख लोगों के लिए पानी की किल्लत

विज्ञापन
जाजल स्थित रेनीवेल के सामने भरा यमुना का पानी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। यमुना के उफान पर आने से अभी तक किनारे पर बसे गांव ही प्रभावित होते दिख रहे थे लेकिन यमुना से आधा शहर भी प्रभावित हो गया है। जाजल में यमुना किनारे लगे रेनीवाल से शहर के आधे हिस्से में पानी सप्लाई होती थी उसके चारों ओर पानी आ गया है और वहां जाने तक का रास्ता नहीं बचा है जिससे रेनीवाल से होने वाले पानी की सप्लाई मंगलवार से ठप हो गई है। वहां से पानी की सप्लाई ठप होने से एक लाख लोगों के लिए पानी की किल्लत हो गई है। पब्लिक हेल्थ ने मजबूरी में अपने 23 ट्यूबवेल चालू कर दिए हैं। उसके बावजूद पूरी आपूर्ति नहीं हो रही है और अधिकतर कॉलोनियों में पानी नहीं पहुंच रहा है। पब्लिक हेल्थ ने डीसी को पत्र भी भेज दिया है कि रेनीवाल को पानी उतरने के बाद ही चलाया जा सकता है।
विज्ञापन

जाजल से मंगलवार से पेयजल सप्लाई नहीं होने के कारण शहर की कबीरपुर, मॉडल टाउन, सब्जी मंडी, धानक बस्ती, आदर्श नगर, ऋषिनगर, शिव कॉलोनी, तारा नगर, नरेंद्र नगर और सिक्का कॉलोनी समेत अन्य कई कॉलोनियों के लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। जाजल में लगाए गए रेनीवाल के चारों ओर यमुना का पानी आ गया है तो रेनीवाल नंबर चार में पानी भर गया और उसके बाद से शहर की सप्लाई बंद कर दी गई है। शहर के बूस्टिंग स्टेशनों में पानी होने के कारण मंगलवार को लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई, लेकिन बुधवार को भी जब पेयजल की सप्लाई नहीं आई तो लोगों की परेशानी बढ़ गई। पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने शहर में लगे ट्यूबवेल भी चलवाए लेकिन उनसे भी कुछ जगह ही आपूर्ति हो सकी। लोगों को पेयजल के लिए कैंपर खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। जेई सतपाल योगी ने बताया कि पेयजल सप्लाई की समस्या अभी कई दिनों तक बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि जब तक रेनीवेल का पानी नहीं सूख जाता तब तक पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी। जाजल रेनीवेल से दो दिन से पेयजल की आपूर्ति नहीं होने के कारण शहर में बने ओल्ड वाटर वर्क्स, सब्जी मंडी, मुखी अस्पताल, जानकीदास अस्पताल, सुजान सिंह पार्क व आईटीआई के बूस्टिंग स्टेशनों का भी पानी खत्म हो गया।
जाजल रेनीवेल की बिजली सप्लाई भी करनी पड़ी ठप
शहर के आधे से ज्यादा हिस्से में जाजल स्थित रेनीवेल से पेयजल सप्लाई होती है जिसके लिए शहर में छह बूस्टिंग स्टेशन बने हुए हैं। जाजल से बूस्टिंग स्टेशनों में पानी आता है और उनसे शहर में पेयजल की सप्लाई की जाती है लेकिन तीन दिन पहले यमुना में छोड़े गए पानी से जाजल स्थित रेनीवेल में पानी भर गया और वहां लगी बिजली की मोटर व मशीनें पानी में डूब र्गइं। जिसके चलते जनस्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार सुबह को पेयजल सप्लाई ठप कर दी थी। बुधवार को इन सभी बूस्टिंग स्टेशन का पानी भी खत्म हो गया जिस कारण लोगों को पेयजल आपूर्ति बंद होने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रेनीवेल से कई दिनों तक पेयजल सप्लाई बंद रहेगी
यमुना का जलस्तर बढ़ने से पेयजल की सप्लाई अभी कई दिनों तक बंद रहने की संभावना है। क्योंकि जलस्तर बढ़ने से जाजल स्थित रेनीवेल के चारों ओर पानी भरा हुआ है तो वहां एक रेनीवाल में भी पानी भर गया। रेनीवेल का पानी सूखने तक पेयजल की सप्लाई बंद रहेगी। जिस कारण आगे भी कई दिनों तक शहरवासियों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी।
यमुना में छोड़े गए पानी के कारण जाजल स्थित रेनीवेल में पानी भर गया है। रेनीवेल में पानी भरने से वहां लगी बिजली मोटर और मशीनें पानी में डूब गई हैं। बिजली की मोटर पानी में डूबने से पेयजल की सप्लाई बंद की गई है। पेयजल की सप्लाई नहीं होने से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमने इस बारे में डीसी को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

-सतपाल योगी, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें