फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय खेल में वुशु खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

Thu, 13 Feb 2025 05:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की वुशु स्पर्धा में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 12 पदक जीत स्कूल का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। जिसमें स्कूल के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, चार रजत व छह कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नवीन ने 85 किग्रा व अर्पणा 48 ने स्वर्ण पदक, दीपिका 56, शुभम 70, इशु 80 व नितेश 90 ने रजत पदक और अनुज 52, अमित राठी 65, योगेश 80, रोहित 85, रोहित डागर 90 व हरबीर 90 ने कांस्य पदक जीते। स्कूल के खेल निदेशक एवं द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण उन्हें सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया कि वुशु के खिलाड़ी अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 22 व राष्ट्रीय पर 248 पदक प्राप्त कर चुके हैं। प्राचार्य दया दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया व वुशु कोच विनोद गुलिया ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें