फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वुशू स्पर्धा की विजेता किरण का स्वागत

विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के खरखौदा के प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय वुशू प
विज्ञापन
खरखौदा। 8वें फेडरेशन कप वुशू राष्ट्रीय प्रतियोगिता की रजत पदक विजेता किरण का प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वागत किया गया। प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 24 से 28 मार्च तक आयोजित की गई थी। प्रताप सिंह मेमोरियल विद्यालय की किरण ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य अवाॅर्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में किरण ने अपनी मेहनत व लगन से रजत जीतकर प्रताप सिंह विद्यालय का नाम रोशन किया। कन्या महाविद्यालय एवं प्रताप सिंह मेमोरियल शिक्षा समिति के प्रधान वेदप्रकाश दहिया, संस्थापक सतप्रकाश नंबरदार, प्राचार्य दया दहिया, वुशू प्रशिक्षक विनोद गुलिया ने किरण के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें