फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestling: देश के लिए ओलंपिक कोटा हासिल कर लौटी विनेश, बोलीं- देश के लिए ओलंपिक में पदक जीतना ही लक्ष्य

Wed, 24 Apr 2024 08:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

किर्गिस्तान के बिश्केक में पहलवान विनेश फोगाट ने देश को 50 किलो भार वर्ग में कोटा दिलाया है। विनेश ने कहा कि ओलंपिक में जाने के लिए पहले ट्रायल होगा या नहीं यह तो पता नहीं, लेकिन वह पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
पहलवान विनेश फोगाट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किर्गिस्तान के बिश्केक से देश के लिए ओलंपिक कोटा जीतकर लौटी विनेश फोगाट ने कहा कि इसके लिए कड़ी मेहनत की थी। अब देश के लिए ओलंपिक में पदक जीतना ही लक्ष्य है। ओलंपिक में जाने के लिए पहले ट्रायल होगा या नहीं यह तो पता नहीं, लेकिन वह पूरी तरह से तैयारी में लगी हैं। विनेश वर्ष 2016 व 2020 ओलंपिक की कमी दूर कर देश का मान बढ़ाने के लिए तैयार हैं। वह बुधवार को खरखौदा स्थित अपने घर पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के लिए 50 किलो भार वर्ग में कोटा जीतकर काफी खुशी मिली है। अचानक भार कम कर लड़ना उनके लिए मुश्किल था, लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत कर उसे आसान कर दिया। वह वर्ष 2016 रियो ओलंपिक में चोटिल होने के कारण देश को पदक नहीं दिला सकी थीं और वर्ष 2020 टोक्यो ओलंपिक में भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थीं। इस बार सभी कमी दूर कर देश का मान बढ़ाने के लिए मेहनत में लगी हूं।

कुश्ती में कोटा देश को मिलता है, खिलाड़ी को नहीं
उन्होंने कहा कि कुश्ती में कोटा देश को मिलता है, खिलाड़ी को नहीं। ओलंपिक से पहले ट्रायल होगा या नहीं इसे लेकर वह कुछ नहीं कह सकती, यह तो नियम के अनुसार होगा। हालांकि वह हर स्थिति के लिए तैयार हैं। ट्रायल होगा तो सभी को देना होगा। विनेश ने ट्रायल में हार के बाद बजरंग पूनिया व रवि दहिया पर की बृजभूषण की टिप्पणी पर कहा कि बजरंग व रवि दहिया देश के स्टार पहलवान हैं। वह मेहनत से अपना मुकाम पा लेंगे। बजरंग ने जो मुकाम हासिल किया है वह स्वयं में ऐतिहासिक है। खिलाड़ियों का एक समय होता है, बृजभूषण भी कोई अमर नहीं हैं।
विज्ञापन


बृजभूषण पर कहा- न्याय जरूर मिलेगा
विनेश ने बृजभूषण पर फिर से हमला बोला है। विनेश ने कहा कि बृजभूषण को टिकट दिया जाएगा तो सीधा संदेश जाएगा कि वह सही कर रहा है। विनेश ने आशंका जताई कि पावर पास रहते वह जांच को प्रभावित करता रहेगा। अगर पावर नहीं रहेगी तो ही जांच प्रक्रिया निष्पक्ष होने की उम्मीद है। हालांकि, विनेश ने न्यायपालिका पर भी पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा, साथ ही उन्होंने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें