सोनीपत। थाना मोहाना प्रभारी निरीक्षक मोहन सिंह ने शनिवार को गांव जुआं स्थित कुश्ती अकादमी के पहलवानों को नशे के दुष्प्रभाव एवं साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी। पुलिस टीम ने खिलाड़ियों को बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि यह व्यक्ति के भविष्य और खेल जीवन को भी बर्बाद कर सकता है।
थाना प्रभारी ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साइबर अपराध के बारे में बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) या बैंक संबंधी विवरण किसी के साथ साझा न करें।
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत डायल 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। थाना मोहाना प्रभारी मोहन सिंह ने खिलाड़ियों को कानून की जानकारी देते हुए उन्हें अनुशासन में रहने व समाज में सकारात्मक संदेश देने की अपील की।