फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंडर-20 एशियन कुश्ती चैंपियन के लिए 14 और 15 को होंगे पहलवानों के ट्रायल

Sun, 08 Jun 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। किर्गिस्तान के बिश्केक में होने वाली अंडर-20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल का चयन 14 व 15 जून को ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। ग्रीको रोमन व फ्री स्टाइल वर्ग के पुरुष ट्रायल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और महिला वर्ग का ट्रायल नई दिल्ली के आईजी स्टेडियम में होंगे। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बिश्केक में 8 से 13 जुलाई तक होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेने वाले भारतीय दल को ट्रायल के आधार पर चयन करने के बाद भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ट्रायल में यह पहलवान ले सकते हैं भाग

जिन पहलवानों का जन्म वर्ष 2005 से 2008 के बीच हुआ हो।

जिन पहलवानों ने वर्ष 2024 या 2025 में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीता हो या वर्ष 2024 के बंगलूरू सीनियर नेशनल में पदक जीता हो।

पिछले दिनों कोटा में आयोजित अंडर-20 नेशनल में पदक जीतने वाले पहलवान भी ट्रायल में भाग ले सकते हैं।




वजन और यह दस्तावेज अनिवार्य

ट्रायल के दिन ही सुबह 7 बजे वजन लिया जाएगा, जिसमें 2 किलोग्राम की छूट दी जाएगी। सभी प्रतिभागियों को पासपोर्ट और हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लेकर आनी होगी। ट्रायल प्रक्रिया की देखरेख अनुभवी तकनीकी अधिकारियों की तरफ से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें