फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों ने खोला मोर्चा, जंतर-मंतर पर जुटे

Wed, 18 Jan 2023 02:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

ट्वीट कर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण व कुश्ती संघ पर आत्मविश्वास तोड़ने का आरोप लगाया है।  पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और सरिता मोर ने ट्वीट किया है। 
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपियन बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और सरिता मोर समेत कई पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ खड़े हो गए हैं। दिग्गज पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकजुट हो रहे हैं। यहां पर अध्यक्ष और कुश्ती संघ के खिलाफ धरना देंगे। पहलवानों ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और पीएमओ इंडिया को टैग किया है।

विज्ञापन


ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया ने ट्वीट किया है कि खिलाड़ी पूरी मेहनत कर देश को मेडल दिलाता है, लेकिन फेडरेशन ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं कहा। मनचाहे कायदे कानून लगा कर खिलाड़ियों को प्रताडि़त किया जा रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

खिलाड़ियाें ने किए ट्वीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं ओलंपियन विनेश फोगाट ने ट्वीट किया है कि खिलाड़ी आत्मसम्मान चाहता है और पूरी शिद्दत के साथ ओलंपिक और बड़े खेलों के लिए तैयारी करता है। लेकिन अगर फेडरेशन उसका साथ ना दे तो मनोबल टूट जाता है।



लेकिन अब हम नहीं झुकेंगे और अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे। अर्जुन अवॉर्डी पहलवान सरिता मोर ने यहीं संदेश ट्वीट किया है। पहलवानों का कहना है कि वह जंतर-मंतर पर जुटे हैं। इसे लेकर वह शाम चार बजे पत्रकार वार्ता कर अधिक जानकारी दे सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें