फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओपन सीनियर वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में पहलवान सुनील ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 05 Jun 2026 07:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : वर्ल्ड रैंकिंग सिरीज में पहलवान सुनील कुमार का हाथ उठा कर विजयी घोषित करते मैच रैफरी। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव डबरपुर के अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुनील कुमार ने मंगोलिया में आयोजित उलानबातर ओपन 2026 सीनियर वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में ग्रीको रोमन में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। सुनील कुमार ने पुरुषों के 87 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में किर्गिस्तान के आजात सालिदिनोव को 4-3 से हराकर पदक जीता।
एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर चुके सुनील कुमार ने प्रतियोगिता में दमदार शुरुआत की। उन्हें क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया के टर्बोल्ड गनबोल्ड के खिलाफ वाकओवर मिला। इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने वेनेजुएला के दो बार के पैन अमेरिकन चैंपियन लुइस एडुआर्डो एवेंडानो रोजास को 3-3 के स्कोर पर मानदंडों के आधार पर हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में सुनील ने शानदार तकनीक से खेलते हुए किर्गिस्तान के पहलवान को 4-3 से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उनकी इस उपलब्धि से गांव डबरपुर व गन्नौर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। मां अनीता देवी और भाई सुमित कुमार ने सुनील की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए एशियन गेम्स में पदक जीतने की उम्मीद व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें