फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एक सप्ताह में जल कनेक्शन नियमित कराने के निर्देश

Fri, 05 Jun 2026 07:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाेटो : सोनीपत के गन्नौर में नोटिस थमाते जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर में अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। विभाग ने बिना अनुमति जल कनेक्शन लेने वाले लोगों को एक सप्ताह के भीतर कनेक्शन नियमित कराने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
जेई बसंत कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में निरीक्षण किया। जांच के दौरान ऐसे अनेक कनेक्शन सामने आए जो विभाग के रिकार्ड में दर्ज नहीं थे। विभाग ने मौके पर ही संबंधित उपभोक्ताओं को नोटिस थमाते हुए सात दिन के भीतर कनेक्शन स्वीकृत कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीम ने जलापूर्ति के समय पेयजल का सड़क पर छिड़काव कर पानी की बर्बादी करने वाले लोगों को भी चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि अवैध जल कनेक्शन न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे विभाग को राजस्व हानि भी होती है। विभाग ने लोगों से जल संरक्षण में सहयोग कर पेयजल की बर्बादी रोकने की अपील की। अ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें