फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंगोलिया में गांव जुआं के पहलवान नीरज ने फिर जीता कांस्य

विज्ञापन
फोटो 07: पहलवान नीरज छिक्कारा।
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जुआं के पहलवान नीरज छिक्कारा ने मंगोलिया में आयोजित तीसरी कुश्ती रैंकिंग सीरीज में कांस्य पदक अपने नाम किया है। छिक्कारा ने एक बार फिर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी वह मंगोलिया में ही आयोजित सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

जुआं अखाड़े के प्रशिक्षक संजीत ने बताया कि नीरज ग्रीको रोमन वर्ग में 67 किलो में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। नीरज की इस उपलब्धि से न केवल उनके जुआं अखाड़े के प्रशिक्षक व साथी पहलवान गौरवान्वित हैं, बल्कि ग्रामीणों में भी उत्सव है।
नीरज के गांव लौटने पर उनके सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीण, समाजसेवी व खेलप्रेमी पहलवान के स्वागत के लिए तैयार है। ग्रामीणों का कहना है कि नीरज की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा देगी।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में जीता था कांस्य
नीरज ने मंगोलिया के उलानबटोर में आयोजित हुई सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। उन्होंने अप्रैल, 2022 में कांस्य जीतने के बाद अब फिर से देश को कांस्य दिलाया है। नीरज की जीत पर उनके पिता नरेंद्र छिक्कारा, बड़े भाई प्रदीप व लीलू भी उत्साहित है। नीरज कोरोना में मां को खो चुके हैं। प्रशिक्षक संजीत छिक्कारा, वरिष्ठ प्रशिक्षक बलवंत सिंह छिक्कारा, राजबीर छिक्कारा, डालमिया कोच ने नीरज को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें