फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे पहलवान दीपक का सम्मान

Sat, 13 Jun 2026 09:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव पुरखास में अंतरराष्ट्रीय पहलवान दीपक राठी का स्वागत करते विधायक देवेंद्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। वियतनाम में आयोजित अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक और मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित सीनियर वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे अंतरराष्ट्रीय पहलवान दीपक राठी का शनिवार को गांव पुरखास में सम्मान किया गया।

विधायक देवेंद्र कादियान ने सम्मानित करते हुए कहा कि पुरखास की मिट्टी खेल प्रतिभाओं की खान है। यहां की धरती पर खेलकर कई पहलवानों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। दीपक राठी ने भी क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में गांवों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। अब केवल बेटे ही नहीं बल्कि बेटियां और बहुएं भी विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। यह ग्रामीण समाज में बढ़ती खेल संस्कृति और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।
खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन मिलना चाहिए ताकि वे भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें। उन्होंने प्रशिक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले कोच कुलदीप, कश्मीर, सुरेश और राजू के योगदान की भी सराहना की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पार्षद सीता, सरपंच बहादुर, सरपंच प्रतिनिधि शीनू, पूर्व सरपंच नरेश, उमेद, यशपाल, ब्लॉक समिति सदस्य राजेश, कबड्डी कोच नीर गुलिया, मांगेराम राठी, जयवीर पहलवान, सुभाष राठी, राममेहर राठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें