संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। बरोदा हलका के भाजपा प्रभारी और नलवा से विधायक रणधीर पनिहार ने गांव बिचपड़ी में आयोजित बुटाना मंडल की बैठक में बीएलए-2 और बूथ अध्यक्षों से कहा कि 15 जून से शुरू हो रहे एसआईआर को लेकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं के वोट अवश्य बनवाएं।
बैठक में बरोदा हलका के पूर्व प्रत्याशी एवं बीएलए-1 प्रदीप सांगवान ने कहा कि 21 जून को गोहाना में प्रस्तावित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। बैठक का आयोजन रोहित पन्नू ने किया।
इस अवसर पर बुटाना मंडल अध्यक्ष राजेश भावड़, एडवोकेट ओमबीर वत्स, जिला गोहाना मीडिया प्रभारी डॉ. राममेहर राठी, सुरेंद्र पुनिया, मनोज चेयरमैन, जस्सा सरपंच, सुनील कुमार, संदीप सिंह, भीम सरपंच, रामनिवास सरपंच, सोनू मलिक, सत्यवान, मंजीत और राजू शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।