फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चिंतनीय...प्रदेश में 42000 क्विंटल पहुंचा कीटनाशक का इस्तेमाल

Wed, 04 Jun 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को योजनाओं के बारे म
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जगदीशपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने गांवों में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया। तीन टीमों ने गांव भिगान, लड़सौली, खुर्द, पुरखास, कैलाना, खुबडू, कुमासपुर, भैरा बांकीपुर में किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

टीम समन्वयक एवं वरिष्ठ जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ. परमिंद्र मलिक ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पैदावार बढ़ाने की होड़ में हम बीमारियों की फसल उगा रहे हैं। पंजाब के बाद हरियाणा देश में सर्वाधिक कीटनाशक का इस्तेमाल करने वाला राज्य बन चुका है। प्रदेश में 36 लाख हेक्टेयर भूमि पर कीटनाशक का इस्तेमाल 42000 क्विंटल तक पहुंच गया है। उर्वरक पर सब्सिडी मिलने के बावजूद हमारा व मृदा का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। प्रदेश में कैंसर के रोगी बढ़ रहे हैं।
डॉ. परमिंद्र मलिक ने बताया कि धान की सीधी बिजाई पर प्रति एकड़ 4500 रुपये, मेरा पानी मेरा विरासत पर 8000 रुपये, फसल अवशेष प्रबंधन पर 1200 रुपये प्रति एकड़ सरकारी सहायता दी जा रही है। आईएआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मान सिंह ने किसानों को संरक्षित खेती के माध्यम से कृषि आय बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन

उन्होंने उच्च गुणवत्ता की नर्सरी फूलों, फलों, सब्जियों की उच्च तकनीक के बारे में जानकारी दी। जल प्रबंधन के महत्व व ड्रिप सिंचाई से खेती करने के बारे में बताया। डॉ. लीवलीन शुक्ला ने जैविक नियंत्रण विधियों को अपनाने, मिट्टी में कार्बनिक सामग्री में सुधार, जैव कीटनाशकों व जैव निषेचन पर प्रकाश डाला।
डॉ. नीथू मोहन ने धान की बेहतर किस्म का उपयोग, धान एवं गेहूं की बीमारियों के बारे में जानकारी दी। कृषि विकास अधिकारी दिनेश ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी। उद्यान विकास अधिकारी गौरव ने बताया कि नए बाग के लिए सरकार 42500 रुपये की सहायता प्रदान कर रही है। गांव खुर्मपुर, भैरा बांकीपुर के करीब 360 किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में सरपंच नरेश चौहान, व्यापारी कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष जयराम शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह चौहान, मनोज कुमार, हरलाल, कृष्ण कुमार, वैभव, दिनेश, बिजेंद्र सिंह, कविता, ममता चौहान मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें