फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस : पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Thu, 06 Jun 2024 06:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
बहालगढ़ रोड स्थित नागरिक अस्पताल के पार्क में पौधा रोपते सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर व उप सिविल सर
विज्ञापन
सोनीपत। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाभर में सामाजिक संगठनाें व शिक्षण संस्थानों की ओर से पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर सभी को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। संस्थाओं के सदस्यों ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनहित अभियान फाउंडेशन व सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने सेक्टर-15 स्थित पार्क में पौधरोपण अभियान चलाया। वर्मा लैब के निदेशक प्रवीन वर्मा ने पौध रोपकर अभियान की शुरुआत की। सभी ने सार्वजनिक स्थानों पर 10 फलदार व छायादार पौधे रोपे। फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र हुड्डा, सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया से दिलबाग सिंह, सुरेश वत्स, डॉ. महिंद्र वर्मा, पहलवान हवा सिंह आंतिल, ब्रह्मकुमारी सुनीता, श्रवण, साहिल व नीलम रानी मौजूद रही।

कर्मचारी रोपेंगे 5-5 पौधे
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्राचार्या डॉ. संतोष राठी ने शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को बारिश के मौसम में 5-5 पौधे रोपने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

पर्यावरण की सुरक्षा का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर गांव लिवासपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने पर्यावरण की सुरक्षा करने का संदेश दिया। मुख्याध्यापिका गीता राजपूत, विज्ञान अध्यापिका सीमा बजाज, बबीता पहल, सरिता, संतोष, यामिनी, कविता व मोहिनी मौजूद रही।

पर्यावरण प्रकृति का अनमोल खजाना
विश्व पर्यावरण दिवस पर रामनिवास व दिनेश कुमार ने गांव चौहान जोशी में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रकृति का अनमोल खजाना है।

एक-एक पौधा लगाने का किया आह्वान
विश्व पर्यावरण दिवस पर छोटूराम आर्य महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह व राजनीति शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ऊषा दहिया ने शिक्षकों के साथ मिलकर पौधा रोपा।

सरपंच प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के साथ रोपे 75 पौधे
गांव ताजपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र शर्मा ने ग्रामीणों के साथ 75 पौधे रोपे और अगस्त माह तक एक हजार पाैधे लगाने लक्ष्य रखा। पूर्व सरपंच सतीश, पंच महिपाल, प्रेम, पप्पू व सतबीर त्यागी मौजूद रहे।

सिविल सर्जन ने अस्पताल के पार्क में रोपा पौधा
विश्व पर्यावरण दिवस पर बहालगढ़ रोड स्थित नागरिक अस्पताल के पार्क में सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर व उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधा रोपा। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कौशिक, स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण वर्मा व दिलबाग सिंह मौजूद रहे।


एक दिन नहीं, सदैव करें पर्यावरण का चिंतन

गोहाना। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गांव मुंडलाना में पौधा रोपकर विश्व पर्यावरण दिवस पर मनाया गया। सुपरवाइजर प्रीति चहल ने सभी पौधरोपण व जल बचाने की अपील की।

पर्यावरण प्रेमी आनंद जांगड़ा को किया सम्मानित
गोहाना शहर के पुराना बस अड्डा के पास आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया के निवास पर पौधा रोपकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। मुख्य संरक्षण आजाद सिंह दांगी ने पर्यावरण प्रेमी एवं समाज कल्याण संगठन के अध्यक्ष आनंद जांगड़ा को सम्मानित किया। डॉ. सुरेश सेतिया, उमेद सिंह पांचाल, सुभाष शर्मा, उधम सिंह, सुरेश कुमार, राजपाल व सत्यवीर मौजूद रहे।

योजना के तहत कई गांवों में की वृक्षों की पूजा
खरखौदा। विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की सहायता से हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन योजना के तहत क्षेत्र के कई गांवों में स्थित वृक्षों की पूजा की गई। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला के जिला समन्वयक श्यो प्रसाद ने लोगों को योजना से अवगत कराया। वन संरक्षक पंकज, नवीन, नरेंद्र, गांव सिसाना गोशाला के प्रधान रणदीप व मटिंडू गुरुकुल के प्रधान सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें