फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचित के लिए कार्य करना सबसे बड़ा धर्म : गुरुदेव

Sat, 28 Mar 2026 05:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की पाठशाला में पढ़ने वाले के बीच वितरित की गई सामग्री। स्रोत : फाउंडेशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन शिक्षा से वंचित बच्चों में ज्ञान की लौ जला रहा है। इस कार्य को करते हुए सात वर्ष पूरे होने पर सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक केंद्र में संस्था की ओर से सत्संग का आयोजन किया। इसमें गुरु सुदर्शन के शिष्य वात्सल्य निधि गुरुदेव, नरेंद्र मुनि महाराज, तपस्वी जयंत मुनि महाराज पहुंचे।
गुरुदेव ने कहा कि सच्चा धर्म यही सेवा है जो स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन कर रही है। आज समय देना और सुविधाओं से वंचित व्यक्तियों के लिए कार्य करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। फाउंडेशन की ओर से संचालित चार पाठशाला से सभी बच्चों ने गुरुदेव के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुदेव वात्सल्य निधि के आने पर गो ग्रास सेवा के लिए रिक्शा शुरू किया गया जो गली-गली घूमेगा। पक्षियों के लिए हर बार की तरह सकोरा वितरण अभियान चलाया। पाठशाला में पढ़ने वाले 400 बच्चों को पानी की बोतल, ज्योमेट्री, स्टेशनरी भेंट की गई। इस दौरान रमेश जैन, प्रवीण जैन, डॉ. सुरेश जैन, विनोद जैन, श्रीपाल जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें