फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Mon, 01 Dec 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने रविवार को देव नगर में बूथ नंबर 161 पर पहुंचकर मन की बात कार्यक्रम को सुना। विधायक निखिल मदान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने वोकल फॉर लोकल के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण और कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक के लोकार्पण का जिक्र किया।
विधायक निखिल मदान ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। मन की बात कार्यक्रम न केवल कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है, बल्कि जनभागीदारी और सकारात्मक संवाद को भी बढ़ावा देता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर निगम पार्षद सुरेंद्र मदान ,भूपेंद्र गहलावत, पवन गर्ग, नरेश वर्मा, मनोनीत पार्षद चरण सिंह जोगी, किरण बाला, सुमित गहलावत कुलदीप वत्स भी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें