फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका : विधायक

Thu, 10 Apr 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24: सोनीपत के खरखाैदा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक पवन खरखौदा। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। रोहतक रोड स्थित सैनी चौपाल में बुधवार को भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीति और नियत पर चलने वाला ही आगे बढ़ता है। विधायक ने भाजपा के 11 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पार्टी ने सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम किया है। अयोध्या विवाद का हल, पिछड़े वर्गों का उत्थान, युवाओं को राजनीति से जोड़ना और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता रही है। सम्मेलन में अभियान के दौरान सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को विधायक ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें