फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत

विज्ञापन
फोटो : धनीराम का फाइल फोटो
विज्ञापन
सोनीपत। मोहन नगर में सोमवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार हॉल मोहन नगर निवासी धनीराम का शव सोमवार शाम को घर में मिला। उनकी पत्नी अन्नू ने बताया कि धनीराम रोजाना शराब पीते थे। रविवार देर रात तक वह शराब पीते रहे इसके बाद सो गए।
काफी देर तक नहीं उठने पर परिजनों ने उन्हें देखा तो वह मृत मिले। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया। धनीराम कबाड़ बीनकर परिवार का पालन पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें