सोनीपत। गांव नांगल कलां के पास भीषण गर्मी और लू के बीच श्रमिक की मौत हो गई। परिवार को शक है कि अत्यधिक गर्मी और लू लगने के कारण जान गई है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा। फिलहाल पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेज दिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव काठा निवासी अजय (40) एक दशक से कुंडली स्थित टीडीआई क्षेत्र के बीपीएल फ्लैट में किराये पर रहकर मजदूरी करते थे। अजय के परिचित सतबीर ने बताया कि बुधवार को अजय गांव नांगल कलां से अपने निवास स्थान बीपीएल फ्लैट की ओर जा रहे थे।
इस दौरान भीषण गर्मी और लू के चलते उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। किसी तरह वह घर पहुंचे लेकिन हालत ज्यादा खराब होने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों काप ता चलेगा।
फोटो : सोनीपत के गांव नांगल कलां के पास युवक की मौत के बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई को