फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साथी वकील पर हमले के विरोध में रखा वर्क सस्पेंड

Sun, 18 Jan 2026 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत में वकीलों के वर्क सस्पेंड के चलते खाली पड़ी तमाम कुर्सी-मेजें। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
सोनीपत। बार एसोसिएशन ने शनिवार को एक दिन का वर्क सस्पेंड रखा। मामला एक महिला और वकील के विवाद का है। वकीलों का आरोप है कि उनके साथी के साथ मारपीट करने के अलावा गाड़ी की तोड़फोड़ की गई है। तथ्यों को नजरअंदाज कर वकील के खिलाफ गलत धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वकील अनिल आंतिल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उन्हें गंभीर चोट आई थी। इसके अलावा उनकी कार भी तोड़ दी गई थी। जहां तक हमले की वजह की बात है तो वकील का कहना है कि 15 जनवरी की सुबह वह कोर्ट जा रहे थे।
हनुमान नगर क्षेत्र में गली में दोनों तरफ लगभग 5–6 फीट अतिक्रमण होने के कारण रास्ता संकरा हो गया है। सामने से आ रही गुड़ बेचने वाली घोड़ा गाड़ी असंतुलित हो गई। इसकी वजह से उनकी कार आगे-पीछे नहीं हो पा रही थी। गली में अवैध रूप से रखी रेहड़ी हटाने को कहा तो विवाद हो गया।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे जब वह कोर्ट से लौटे तो आरोपियों ने उनकी कार को घेर लिया। लाठी-डंडों से कार पर हमला किया गया, शीशे तोड़े गए और उन्हें कार के भीतर ही पीटा गया। आरोप है कि सौरभ दहिया ने कार का शीशा तोड़कर उनके सिर, चेहरे और छाती पर वार किए जिससे वह बेहोश हो गए।
पुलिस ने वकील अनिल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दूसरी ओर वकील पर एक महिला से छेड़खानी और कुछ लोगों को गाड़ी से कुचलने का आरोप लगा है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कुछ लोग गाड़ी की ओर भागते और कुछ लोग गाड़ी के मुड़ने से टकराते दिख रहे हैं।
महिला का कहना है कि वकील ने सब्जी की रेहड़ी पलट दी और विरोध करने पर बदतमीजी की। छेड़खानी के अलावा जान से मारने की नीयत से उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पति बीच-बचाव करने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें