फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निर्माणाधीन सड़कों पर 10 दिन में शुरू होगा काम

विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के गन्नौर में रोड़े डाल कर अधूरा छोड़ गया खेड़ी गुर्जर-भौरा रसूलपुर मार्ग। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। क्षेत्र में कई निर्माणाधीन सड़कों का 10 दिन में कार्य शुरू किया जाएगा। इन संपर्क मार्गों पर करीब दो माह से निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सर्द मौसम के चलते काम को बीच में ही छोड़ दिया गया था। अब 10 दिन में संपर्क मार्गों का निर्माण शुरू होने से ग्रामीणाें व वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गन्नौर के शेखपुरा, खेड़ी गुर्जर-भौरा रसूलपुर व गुमड़-गढ़ी झंझारा संपर्क मार्ग पर तीन माह पहले सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। इसके बाद सर्द मौसम के चलते दो माह से इन संपर्क मार्गों का निर्माण बीच में अटका हुआ है। सर्द मौसम व कम तापमान के चलते सड़कों का निर्माण नहीं करवाया जा सका। कम तापमान में सड़क की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है। निर्माण के बावजूद सड़कों पर गड्ढे व दरारें पड़ने की ज्यादा संभावना रहती है। ऐसे में सड़कों का निर्माण फरवरी माह के अंत तक रोक दिया गया था। अब मौसम में बदलाव होने से जल्द निर्माणाधीन सड़कों का कार्य पूरा करवाया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में गड्ढों से निजात मिल सकेगी।
इन सड़कों पर डाले गए हैं पत्थर व मिट्टी
विभाग की ओर से शेखपुरा संपर्क मार्ग, खेड़ी गुर्जर-भौरा रसूलपुर मार्ग व गुमड़-गढ़ी झंझारा संपर्क मार्ग पर पत्थर व मिट्टी डलवाई गई है, लेकिन इन सड़कों पर तारकोल की परत नहीं बिछवाई गई है। ऐसे में ग्रामीणों सहित वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़कों पर उड़ती धूल से वाहन चालक परेशान हैं। उबड़-खाबड़ मार्गों पर दुर्घटना होने का अंदेशा भी बना रहता है।
विज्ञापन

वर्जन-
-गन्नौर के विभिन्न संपर्क मार्गों पर 10 दिन के अंदर निर्माण शुरू करवाया जाएगा। विभाग ने निर्माणाधीन संपर्क मार्गों के कार्य को मार्च माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अधूरे पड़े सड़कों के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

-नवनीत सहरावत, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें