फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महलाना रोड पर सीवर लाइन दबाने का काम जारी

Tue, 14 Oct 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 34: सोनीपत में महलाना रोड पर सीवर लाइन दबाने के लिए खोदाई करती पोकलेन मशीन। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। महलाना रोड पर नगर निगम की ओर से सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। 8 अक्तूबर को सुबह के समय कई वर्ष पूर्व ईंटों से बनी सीवर लाइन धंस गई थी। इससे वहां से गुजर रहा सरिये से भरा ट्रक धंसी सड़क में फंस गया था। ट्रक को निकालने के लिए बुलाई गई क्रेन भी सड़क में फंस गई थी।
विज्ञापन

उसके बाद से मार्ग वन-वे होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। साथ ही दुकानदारों को उनकी दुकानदारी प्रभावित होने के कारण आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सेक्टर-23 डिस्पोजल पंप से शंभू दयाल डिस्पोजल पंप तक दूषित पानी पहुंचाने के लिए महलाना रोड पर बिछाई गई लाइन काफी पुरानी है। यह पारंपरिक तरीके से ईंटों से बनाई गई है।
यह जमीन के करीब 16 फुट नीचे है। लाइन लीक हो जाने की वजह से सड़क के नीचे मिट्टी का कटाव होने से सड़क ट्रक के दबाव के कारण धंस गई थी। ऐसे में नगर निगम की ओर से सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों का कहना है कि आगामी तीन दिन के अंदर काम को पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सीवर लाइन करीब 40 वर्ष पुरानी है। मिट्टी कटाव के कारण सड़क धंस गई थी। नई सीवर लाइन दबाने का काम जारी है। तीन दिन के बाद मरम्मत का काम पूरा करके मार्ग को खोल दिया जाएगा। -पद्मभूषण, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें