फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बुजुर्ग का 1.10 लाख रुपयों से भरा थैला चुराया

Tue, 14 Oct 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। सब्जी लेकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग का बाइक सवार तीन युवकों ने एक लाख दस हजार रुपये से भरा थैला चोरी कर लिया। घर पहुंचने पर पीड़ित को जब थैला गायब मिला तो इसकी सूचना थाना गन्नौर पुलिस को दी।
विज्ञापन

अगवानपुर निवासी जगमेंद्र ने बताया कि वह हाउसिंग बोर्ड से सेवानिवृत्त हैं। 13 अक्टूबर को वह गन्नौर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 1 लाख 10 हजार रुपये निकालकर सब्जी मंडी पहुंचे। सब्जी खरीदने के बाद वह 1 लाख रुपये व सब्जी थैले में रखकर साइकिल के पीछे टांग ली। रास्ते में अगवानपुर रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने उससे सोनीपत का रास्ता पूछा और गन्नौर की ओर निकल गए। घर पहुंचने पर जगमेंद्र ने देखा कि साइकिल से थैला गायब था। शिकायत पर गन्नौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें