फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गुमड़ में श्मशान घाट का रास्ता, चहारदीवारी और शेड बनाने का काम शुरू

Sun, 08 Mar 2026 05:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव गुमड़ में निर्माण कार्य का शुभारंभ करते वीरेंद्र कादियान। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव गुमड़ में करीब 20 लाख रुपये से श्मशान घाट के रास्ते, चहारदीवारी और शेड लगाने का काम शुरू हो गया है। रविवार को विधायक देवेंद्र कादियान के भाई वीरेंद्र कादियान ने शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट तक जाने के लिए पक्का रास्ता नहीं होने से अंतिम संस्कार के समय परेशानी हो रही थी।
बारिश के दिनों में हालात और ज्यादा खराब हो जाते थे। अब रास्ता, चहारदीवारी और शेड बनने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। वीरेंद्र कादियान ने कहा कि विधायक देवेंद्र कादियान क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव गुमड़ श्मशानघाट तक पक्का रास्ता और वहां चहारदीवारी व शेड बनने के बाद ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इस मौके पर ब्लाॅक समिति अध्यक्ष अनिल कुमार, धर्मराज पहलवान, कुलदीप कोच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें