फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कश्मीर पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते तीन स्वर्ण पदक

Mon, 28 Jul 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 16: कश्मीर पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले सोनीपत के खिलाड़ी। स्रोत प्रशिक्ष
विज्ञापन
सोनीपत। कश्मीर में आयोजित हुई कश्मीर पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सोनीपत ने तीन स्वर्ण पदक जीते। रविवार को सोनीपत में पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

21 और 22 जुलाई को कश्मीर में आयोजित पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन नेचुरल स्ट्रांग पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन की तरफ से किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
रविवार को द्रोणाचार्य द जिम में विजेताओं को मेयर राजीव जैन ने सम्मानित किया। मेयर ने कहा की सोनीपत के खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि हरियाणा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कश्मीर पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भूपेंद्र सचदेवा डेड लिफ्ट में स्वर्ण पदक एवं बेंच प्रेस में रजत पदक, हिमांशु महाजन ने डेड लिफ्ट में स्वर्ण पदक, कृष्ण कुमार ने डेड लिफ्ट में रजत पदक, ललित कुमार ने बेंच प्रेस में स्वर्ण पदक एवं डेड लिफ्ट में कांस्य पदक जीता। सभी द्रोणाचार्य द जिम में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें