फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज से चार दिन जिले में बारिश होने का अनुमान

Mon, 28 Jul 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत के गांव नकलोई में उगाई गई धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को नया पश्चिमी विक्षोभ राहत दे सकता है। उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से सोनीपत व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

28 जुलाई की रात से 31 जुलाई तक बारिश की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी। मानसून की ट्रफ रेखा हरियाणा और राजस्थान के बीच झूलती रही जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा हुई मगर सोनीपत अभी भी सावन की झड़ी का इंतजार कर रहा है।
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र और पर्वतीय इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
रविवार को सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे लेकिन दोपहर तक धूप तेज हो गई। हवा की गति मंद पड़ने से उमस काफी अधिक महसूस की गई। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि सोमवार से हवा के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश शुरू हो सकती है जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सल्सिय तक गिरावट संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें