फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राज्यस्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में जीते पांच पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राज्यस्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में इंडियन स्कूल जूडो अकादमी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीते। स्कूल पहुंचने पर पदक विजेताओं का स्वागत किया। यह प्रतियोगिता 16 मार्च को करनाल के पाढा में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें इंडियन स्कूल जूडो अकादमी के लक्की ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक, तमन्ना ने 78 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में स्वर्ण पदक, लवनीत मलिक ने 63 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक, योगेश ने 90 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक व गरिमा ने 48 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता।
जूडो कोच सतपाल गुलिया ने बताया कि इससे पहले भी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं। विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक नीलम गाहल्याण ने पदक विजेताओं का स्वागत किया। उन्होंने दूसरे विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी। खिलाड़ियों ने जीत का श्रेय जूडो कोच को दिया। विद्यालय स्टाफ ने भी विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें