फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विकसित भारत के संकल्प में महिलाओं की भागीदारी होगी निर्णायक

Wed, 25 Feb 2026 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
महिला आयोग की ेचेयरपर्सन का स्वागत करते कुलपति। स्रोत : विवि
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में मंगलवार को एनएसएस इकाई की ओर से महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत–2047 विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना और विकसित भारत के संकल्प में महिलाओं की निर्णायक भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने की।
मुख्य अतिथि रेनू भाटिया ने छात्राओं को कहा कि यदि किसी भी छात्रा या महिला को किसी प्रकार की समस्या है, तो वे बिना झिझक उनसे मिल सकती हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी संस्कृति और मूल्यों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
विज्ञापन

रेनू भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। यह लक्ष्य तभी साकार होगा जब देश की आधी आबादी अर्थात महिलाएं समान भागीदारी निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें