फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला संगठनों ने मिलकर मनाया होली मिलन समारोह

Sun, 02 Mar 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित जैन स्थानक में ब्राह्मी महिला मंच व महिला जैन मिलन चिंतामणि की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व उपभोक्ता न्यायालय की न्यायाधीश मीनाक्षी जैन ने शिरकत की। समारोह का संचालन ब्राह्मी महिला मंच की अध्यक्ष डॉ. भावना जैन ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन करके की। करीब 80 महिलाओं ने रोमांचक खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतिभागी महिलाओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का आनंद लिया। कार्यक्रम में ऊषा जैन, कुसुम जैन, शांता जैन, रेखा, सविता, नेहा, पल्लवी, गरिमा, दीप्ति, सीमा, नेहा, आयुषी, कीर्ति, नीलम, रूबी व शिखा जैन मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें