फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 20149 मतदाता आज चुनेंगे शहर की सरकार, चेयरमैन पद के लिए तीन प्रत्याशियों का दांव

Sun, 02 Mar 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। शहर की सरकार चुनने के लिए 20149 मतदाता रविवार काे मतदान करेंगे। 16 वार्डों के लिए 23 बूथ बनाए गए हैं। शहर की चार जगहों पर मतदान होगा, इनमें कन्या महाविद्यालय, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बूथ बनाए गए हैं। इसके लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में 20149 मतदाताओं में से 10644 पुरुष, 9502 महिला व तीन मंगलामुखी मतदाता हैं। वार्ड पांच में 1942 मतदाता हैं, दूसरे नंबर पर वार्ड एक में 1940 मतदाता है, जिसके चलते दो-दो बूथ बनाए गए हैं। जबकि वार्ड दस में सबसे कम 268 मतदाता हैं। नपा चुनाव में मतदाताओं को चेयरमैन पद के लिए मैक्सिन ठेकेदार, हीरा लाल व किरण देवी में से किसी एक को चुनना है, चौथी प्रत्याशी ममता मेहरा चुनाव में से पीछे हट चुकी हैं।
विज्ञापन

पार्षद पद को लेकर एक वार्ड 12 में पूनम देवी पर सर्वसम्मति बन चुकी है। बाकी 15 वार्डों में 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें वार्ड-एक से हरिओम, सोनू व दिनेश, वार्ड-दो से लक्ष्मी, सोनिया, ज्योति, वार्ड-तीन से जितेंद्र कुमार, प्रदीप सैनी, नवीन दहिया, वार्ड-चार से पूर्व पार्षद प्रेम उर्फ लीला, पूर्व पार्षद मोहन, जसवीर, सोनू, वार्ड-पांच से सीमा, सुशीला कुमारी, वार्ड-छह से प्रमोद, पूर्व पार्षद ललित भौरिया, युजवेंद्र खोखर चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड-सात से अनूप, सोहन कुमार, रवि कुमार, अनुराधा, महावीर सिंह, वार्ड-आठ से कृष्ण, श्रीभगवान, रंजीत, वार्ड-नौ से संदीप, संजय, वार्ड-10 से मीनू, वीणा, वार्ड-11 से सरिता, सोमवती, वार्ड-13 से श्यामपाल सैनी, गोपाल, मनीष, पुनीत, वार्ड-14 से अंजू देवी, मनीषा रानी, वार्ड-15 से अनिल कुमार, कुलवंत, वार्ड-16 से मुकेश सैनी व पवन कुमार चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें